Uttar Pradesh : हापुड़ में नकल करते अभ्यर्थी को पकड़ने वाले उपनिरीक्षक महंत राज यादव सम्मानित, एसपी ने दिया इनाम

Hapur : हापुड़ में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 के दौरान एक उपनिरीक्षक को उसकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक महंत राज यादव ने परीक्षा में नकल करते हुए एक अभ्यर्थी को पकड़ा था, जिसके बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक ह द्वारा 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह घटना 8 जून 2026 को आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान हुई। उपनिरीक्षक महंत राज यादव की ड्यूटी पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज, रेलवे रोड परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्यांशी, नायब तहसीलदार हापुड़ के साथ लगाई गई थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी और सजगता से किया। ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर उन्होंने सचिन नामक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के शौचालय के अंदर स्मार्टफोन और अन्य अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना केंद्र प्रभारी और पुलिस अधिकारी निरीक्षक संजय सिंह को दी, जिन्होंने आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की।

उपनिरीक्षक की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता बनी रही। उनकी सतर्कता के कारण अनुचित साधनों का प्रयोग विफल हो गया और परीक्षा की पारदर्शिता बरकरार रही। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी उनके कार्य की सराहना की। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपनिरीक्षक महंत राज यादव ने अपनी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन कर विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी सराहनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img