Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

पॉश इलाके की कोठी पर आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा, जागने पर बरसाए पत्थर

थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा 3 सेक्टर स्थित एक कोठी पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया
थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा 3 सेक्टर स्थित एक कोठी पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा 3 सेक्टर स्थित एक कोठी पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस बीच कोठी में सो रहे लोग जाग गए। जिसके बाद बदमाश घरवालों पर पत्थर बरसाते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित विजयपाल सिंह परिवार के साथ डेल्टा-3 सेक्टर में रहते हैं। 17 मई को उनके घर पर रात 3 बजे के करीब कुछ बदमाश कमरे की खिड़की निकाल कर घुस गए, तभी परिवार के कुछ सदस्य जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। खुद को घिरता देख बदमाश परिजनों पर पत्थर पर बरसाकर मौके से भाग गए। इसके बाद विजयपाल ने सेक्टर एक व्यक्ति के घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें 6 बदमाश पैदल जाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से उनके घर पर आए थे। लेकिन परिवार के जाग जाने पर बदमाश उन पर पत्थर बरसाकर भाग गए। इस संबंध में थाना सूरजपुर प्रभारी का कहना है कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *