Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

ChatGPT Down: एक महीने में दूसरी बड़ी आउटेज, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर बना कारण

ChatGPT Down
ChatGPT Down: एक महीने में दूसरी बड़ी आउटेज, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर बना कारण

ChatGPT Down: ChatGPT फिर हुआ ठप, एक महीने में दूसरी बड़ी आउटेज

ChatGPT Down: ओपनएआई का लोकप्रिय एआई टूल ChatGPT गुरुवार रात भारतीय समयानुसार 12 बजे के करीब एक बार फिर ठप हो गया। यूजर्स को इस दौरान “Internal Server Error” का मैसेज मिल रहा था। आउटेज ट्रैकिंग साइट DownDetector ने भी ChatGPT में आई इस समस्या की पुष्टि की है।

ChatGPT Down:  अमेरिका में सबसे ज्यादा असर

ChatGPT के डाउन होने से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी यूजर्स हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह समस्या लगभग एक घंटे तक बनी रही। OpenAI ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पुष्टि की कि आउटेज को ठीक करने पर तेजी से काम किया जा रहा है।

 

ChatGPT Down:  माइक्रोसॉफ्ट सर्वर बना मुख्य कारण

OpenAI ने बताया कि यह समस्या उनके कारण नहीं बल्कि उनके सर्वर प्रोवाइडर माइक्रोसॉफ्ट के कारण हुई। माइक्रोसॉफ्ट ने भी पुष्टि की कि उनकी कई सेवाएं, जैसे कि Xbox क्लाउड गेमिंग, इस दौरान बाधित हुईं।

Microsoft Server Down: वैश्विक इंटरनेट आउटेज के कारण मेट्रो सेवाएं  प्रभावित, कॉल सेंटर बंद - this metro website was shut down due to global  internet outage-mobile

ChatGPT Down:  अन्य सेवाएं भी हुईं प्रभावित

इस आउटेज के दौरान OpenAI का API और टेक्स्ट-टू-वीडियो टूल Sora भी काम नहीं कर रहे थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद OpenAI ने जानकारी दी कि Sora की समस्या को हल कर दिया गया है और ChatGPT तथा API पर काम जारी है।

ChatGPT Down:  एक महीने में दूसरी बड़ी आउटेज

यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT को आउटेज का सामना करना पड़ा हो। दिसंबर की शुरुआत में ही 11 दिसंबर को एक बड़ा आउटेज हुआ था, जब OpenAI ने iPhone, iPad और Mac में ChatGPT के इंटीग्रेशन की घोषणा की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद सेवा पूरी दुनिया में अस्थायी रूप से बंद हो गई थी।

इसके पहले नवंबर में भी ChatGPT को एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा था। बार-बार हो रही इन समस्याओं से यूजर्स में चिंता बढ़ रही है।

OpenAI की प्रतिक्रिया

ChatGPT Down:  आउटेज के बाद OpenAI ने जल्दी से समस्या को पहचानते हुए इसे हल करने की दिशा में कदम उठाए। कंपनी ने कहा, “हम जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य करने पर काम कर रहे हैं।”

क्या कहता है यह आउटेज?

बार-बार हो रही आउटेज की घटनाएं OpenAI और इसके सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े करती हैं। जबकि ChatGPT की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, यह घटना इसके भरोसेमंद और स्थिर संचालन के महत्व को रेखांकित करती है।

Read More: नोएडा में अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें