Uttar Pradesh : हापुड़ में यूरिया से भरा ट्रक पलटा, बिना बिल के ले जाया जा रहा था साढ़े चार लाख का माल जब्त

Hapur : हापुड़ में शुक्रवार सुबह कोतवाली देहात इलाके के ग्राम असरा मुरादपुर के पास यूरिया से भरा एक ट्रक पलट गया। ग्रामीणों की सूचना पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद ट्रक में लदे यूरिया को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचित किया था कि यूरिया से भरा ट्रक गांव के बीच से गुजरते समय पलटा। ट्रक का अपने निर्धारित मार्ग से भटककर गांव के रास्ते से जाना ही संदेह का मुख्य कारण बना।

जांच में सामने आया कि ट्रक में लदा यूरिया बिना किसी वैध बिल या इनवॉइस के ले जाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे ट्रक चालक और संबंधित फर्म के संचालक ने यूरिया परिवहन से संबंधित एक बिल प्रस्तुत किया, लेकिन सत्यापन में यह बिल भ्रामक और संदिग्ध पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, ट्रक में यारा कंपनी का यूरिया लदा था, जिसकी बाजार कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये है। कृषि विभाग को आशंका है कि यह सरकारी सब्सिडी वाले यूरिया की कालाबाजारी या किसी अन्य स्थान पर अवैध डायवर्जन की कोशिश थी। इसी आशंका के चलते पूरे माल को जब्त कर थाना देहात हापुड़ पुलिस को सौंप दिया गया है।

जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित दस्तावेजों और परिवहन प्रक्रिया की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img