उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए नोएडा में होगा वॉक ए कॉज द चेंज मेकर्स वॉकाथॉन

Noida: महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए नोएडा में होगा वॉक ए कॉज द चेंज मेकर्स वॉकाथॉन

रिपोर्ट। अजीत कुमार

 

नोएडा। महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वॉक ए कॉज – द चेंज मेकर्स” वॉकाथॉन का आयोजन 18 जनवरी को नोएडा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों ने वॉकाथॉन की रूपरेखा, उद्देश्य और इसके सामाजिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी।

प्रेसवार्ता के दौरान वीसर्व इन्फोसिस्टम के सह संस्थापक एवं आयोजक रमन शुक्ला ने बताया कि यह वॉकाथॉन रविवार 18 जनवरी को सुबह 7 बजे सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम से शुरू होगा। करीब चार किलोमीटर लंबी इस वॉकाथॉन में लगभग 3000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला अपराधों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने बताया कि इस वॉकाथॉन में कोई भी व्यक्ति निशुल्क रूप से भाग ले सकता है। इसके साथ ही प्रतिभागियों और आम नागरिकों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

वीसर्व इन्फोसिस्टम के सह संस्थापक साजिद अहमद ने बताया कि “वॉक ए कॉज” कोई नया अभियान नहीं है, बल्कि पिछले नौ वर्षों से अधिक समय से यह पहल देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। चेन्नई, कश्मीर, दिल्ली, रायपुर जैसे कई शहरों में इस अभियान ने लोगों को महिला सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया है। अब इसी श्रृंखला में नोएडा में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता और मजबूत होगी।

आयोजकों ने बताया कि नोएडा संस्करण का आयोजन नोएडा पुलिस के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और सभी आवश्यक अनुमतियों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

इस वॉकाथॉन में समाज, प्रशासन, शिक्षा, मीडिया और विभिन्न नागरिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसमें प्रमुख रूप से गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, डीआईजी यमुना प्रसाद, नोएडा विधायक पंकज सिंह, गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, एफएम सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छाबड़िया, नोएडा सिटीजन फोरम की टीम और मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की निदेशक अलका अग्रवाल के शामिल होने की संभावना है। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति की ओर से महेश विजय, सुधीर गौर और आसिफ भी मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players