एम्स में स्क्रीनिंग ओपीडी : सामान्य मरीज होंगे रेफर, गंभीर को मिलेगा इलाज

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): बेहतर उपचार के लिए एम्स दिल्ली आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने रेफरल मरीजों को प्रमुखता देने का फैसला किया है। इसके लिए एम्स ने ‘स्क्रीनिंग ओपीडी’ शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत पहले मरीज के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। फिर मरीज को उसकी बीमारी के मद्देनजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या छोटे अस्पताल में भेजा जाएगा। इससे जहां सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक चलने वाली ओपीडी पर दबाव कम होगा। वहीं, गंभीर या क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीजों को तुरंत उपचार मुहैया कराने में आसानी होगी।

दरअसल, एम्स दिल्ली में रोजाना करीब 18 से 20 हजार लोग इलाज के लिए आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीज ऐसे होते हैं जिनका इलाज किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अन्य अस्पताल में भी आसानी से हो सकता है। लेकिन मरीज छोटी से छोटी बीमारी को लेकर भी एम्स पहुंच जाते हैं। उदाहरणस्वरूप हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एम्स के प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर में कई प्रकार की बीमारियों का इलाज उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय लोग वहां इलाज कराने की बजाय एम्स दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img