Noida: विशाल गुप्ता बने क्रेडाई एनसीआर के नए अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली कमान

Noida: विशाल गुप्ता बने क्रेडाई एनसीआर के नए अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली कमान
नोएडा में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) एनसीआर ने अपनी नई कार्यकारी समिति और गवर्निंग काउंसिल का गठन कर दिया है। शुक्रवार को आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व नेतृत्व से जिम्मेदारियां संभालीं और नए कार्यकाल की शुरुआत की।
इस नई टीम में विशाल गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अनिल कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, मनीष अग्रवाल और विनीत कंवर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निखिल हवेलिया को सचिव और अर्पित गोयल को संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। नई टीम को रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और गति से काम करने की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि वह और उनकी टीम सरकारी निकायों, सलाहकार संस्थाओं और उद्योग के हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से संवाद स्थापित कर रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख समस्याओं और नीतिगत बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उद्योग में सुधार को बढ़ावा देना, नियमों को सरल बनाने की मांग उठाना और एक आधुनिक, मजबूत तथा निवेशक-हितैषी रियल एस्टेट वातावरण तैयार करना है।
उन्होंने यह भी बताया कि एनसीआर क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपर्स की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनका समाधान कराने के लिए क्रेडाई आगे भी पुल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर क्रेडाई के पूर्व नेशनल अध्यक्ष मनोज गौर ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन नई ऊर्जा के साथ उद्योग के विकास में योगदान देगा।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





