Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर बीजेपी पर साधा निशाना

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर बीजेपी पर साधा निशाना

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृष्णा नगर में आयोजित एक सभा के दौरान पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत हर पुजारी और ग्रंथी को ₹18,000 प्रति माह दक्षिणा देने की घोषणा की गई थी, जिसे लेकर बीजेपी ने उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल ने कहा, “हमने धर्म और आस्था से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके जीवनयापन को बेहतर बनाने के लिए यह योजना शुरू की थी। लेकिन बीजेपी ने इसे लेकर मुझे गालियां दीं। उनका यह रवैया दिखाता है कि उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार हर धर्म और समुदाय के लोगों को समान रूप से सहयोग करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे धर्म और राजनीति को अलग रखें और केवल विकास और कल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन दें। इस योजना को लेकर दिल्ली की जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई पुजारियों और ग्रंथियों ने केजरीवाल सरकार की इस पहल की सराहना की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें