राज्यउत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा में बेमौसम बारिश ने खोली प्राधिकरण की पोल, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

Noida: नोएडा में बेमौसम बारिश ने खोली प्राधिकरण की पोल, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida: नोएडा में आज हुई तेज और बेमौसम बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के चलते नोएडा के कई सेक्टरों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर साल जल भराव की समस्या से निपटने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश ने सारी तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी।सड़कों पर जमा पानी ने ट्रैफिक व्यवस्था को भी बाधित कर दिया, जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। पैदल चलने वालों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे नाराजगी का माहौल देखा गया।

हालांकि मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दी है। लोगों ने तापमान में गिरावट के बाद सुकून की सांस ली है, लेकिन जलभराव और अव्यवस्था ने उनकी मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जिससे एक ओर जहां राहत है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन के सामने जलभराव और यातायात समस्या को जल्द सुलझाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players