Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कुत्ते की मौत पर केस दर्ज

कुत्ते की मौत पर केस दर्ज
पांच साल के कुत्ते के लापता होने और बाद में उसकी मौत के मामले में एक महिला ने सेक्टर-113 थाने में एक पेट बोर्डिंग सेंटर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है

अमर सैनी

नोएडा। पांच साल के कुत्ते के लापता होने और बाद में उसकी मौत के मामले में एक महिला ने सेक्टर-113 थाने में एक पेट बोर्डिंग सेंटर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन निवासी निवेदिता घोष ने बताया कि उनके पास स्पैनियल नस्ल का पांच साल का पालतू कुत्ता था। उसका रंग काला और सफेद था।

कुत्ता 21 अक्टूबर को सेक्टर-119 स्थित एल्डेको सोसायटी से लापता हो गया था। उसे आखिरी बार सोसायटी के गेट नंबर एक के पास देखा गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह कुछ समय के लिए बाहर गई थी, इसलिए किसी परिचित की सलाह पर उसने अपने कुत्ते को पर्थला स्थित एक पेट बोर्डिंग सेंटर में रख दिया था। बाद में केयरटेकर की लापरवाही के कारण कुत्ते की दुर्घटना में मौत हो गई। यह भी आरोप है कि जिस जगह कुत्ते को रखा गया था, वहां के कर्मचारियों ने झूठ बोला कि कुत्ता कार से कूदकर भाग गया। जबकि लापरवाही के चलते कुत्ते को खुले में छोड़ दिया गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पालतू बोर्डिंग हाउस की मालकिन स्वाति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *