Noida Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, दो छात्रों की मौत

Noida Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, दो छात्रों की मौत
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के समीप 60 मीटर रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार निजी विश्वविद्यालय के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आर्यन कुमार (21) और जिकरुल्लाह बिलाल (19) को मृत घोषित कर दिया, जबकि दानिश (19) का उपचार जारी है।
मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी आर्यन कुमार दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। आर्यन की दोस्ती मधुबनी निवासी जिकरुल्लाह और समस्तीपुर निवासी दानिश से थी। शनिवार तड़के सुबह तीनों छात्र बाइक पर सवार होकर दनकौर से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी सभी परिजनों को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के दौरान हेलमेट न पहनने के कारण आर्यन और जिकरुल्लाह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान नहीं बच पाई। अधिकारियों ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की चेतावनी दी है।
यह हादसा तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी का दर्दनाक उदाहरण है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे





