Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

IHBS Hospital Inspection: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने इहबास हॉस्पिटल का निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर दिया जोर

IHBS Hospital Inspection: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने इहबास हॉस्पिटल का निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर दिया जोर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्वी दिल्ली स्थित इहबास हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल दिमागी रोगों के लिए और राजधानी के प्रमुख न्यूरोलॉजी सेंटर के रूप में जाना जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल की जर्जर स्थिति और इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीर चिंता जताई। सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हॉस्पिटल काफी पुराना है और पिछली सरकारों ने डॉक्टरों की स्थिति या अस्पताल की सुविधाओं में सुधार पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का पहला लक्ष्य यहां की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी उपकरण और संसाधन तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा, दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों का स्तर बेहतर करने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान कृष्णा नगर से विधायक डॉ. अनिल गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जल्द ही इहबास अस्पताल सहित राजधानी के अन्य अस्पतालों में भी बड़े पैमाने पर सुधार दिखाई देंगे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें