Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने ECM चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने ECM चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने वाहनों के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ECM) चोरी करने वाले एक अभियुक्त आदिल उर्फ पीतल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 चोरी किए गए ECM, वाहन खोलने के औजार और 820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना 2 नवंबर 2024 की है, जब एक व्यक्ति ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से कुछ अज्ञात चोरों ने वाहनों के ECM चुराए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

6 नवंबर 2024 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद गढ़ी गोल चक्कर से पर्थला की ओर जाने वाले एफएनजी सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 12 ECM और अन्य उपकरण जैसे L-KEY, बोल्ट खोलने की चाबी, पेचकस, प्लास और नकद रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी रात के समय एनसीआर क्षेत्र में वाहनों के ECM चुराते थे और इन्हें विभिन्न दुकानों पर बेचते थे, जहां इसे ‘पीतल’ के नाम से कोड भाषा में पुकारा जाता था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *