उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी एलिवेटेड रोड पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की लगी मुहर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चार से एनएच-24 तक शाहबेरी होते हुए एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव पर भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि इससे करीब 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी। जल्द ही शाहबेरी मार्ग कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले 10 वर्षों में 15 से 20 लाख आबादी रहने वाली है। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से भी यातायात का लोड बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए एक मूर्ति चौराहे से एनएच-24 तक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सहमति मिल चुकी है। निर्माण में सहयोग के लिए भी एनएचएआई तैयार हो गया है।

शाहबेरी एलिवेटेड रोड पर खर्च होंगे 400 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ एनजी रवि कुमार अप्रूवल के बाद अब इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शाहबेरी एलिवेटेड रोड को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
एलिवेटेड रोड के बनने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद व नोएडा एयरपोर्ट आने-जाने वालों को सहूलियत होगी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण से करीब 10 लाख लोगों को आवागमन सुगम होगा।वहीं, रीजलन कनेक्टीविटी रोड मानते हुए इस रोड पर होने वाले खर्च को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और गाजियाबाद अथॉरिटी मिलकर वहन करेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img