Noida Park Violence: महिला मित्र के साथ बैठे युवक को थूकने पर तीन युवकों ने पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Noida Park Violence: महिला मित्र के साथ बैठे युवक को थूकने पर तीन युवकों ने पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नोएडा: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित पार्क में सोमवार दोपहर एक युवक और उसके महिला मित्र के साथ बैठने के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बिशनपुरा गांव निवासी युवक अपनी महिला मित्र के साथ पार्क में बैठा था और दोनों बातचीत कर रहे थे। कुछ ही देर बाद तीन अन्य युवक टिफिन लेकर आए और उनके पास बैठकर भोजन करने लगे। इसी दौरान युवक ने अचानक पीछे की ओर गर्दन करके जमीन पर थूक दिया।
भोजन कर रहे तीन युवकों ने थूकने से विरोध किया। यह विरोध धीरे-धीरे कहासुनी में बदल गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। तीन युवकों ने मिलकर युवक को पीट दिया, जिससे उसे चोटें आईं। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गए।
पीड़ित का इलाज अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
