Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

विवाहिता की आत्महत्या पर ससुरालियों पर केस दर्ज

विवाहिता की आत्महत्या पर ससुरालियों पर केस दर्ज
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के पति समेत 7 ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है।

अमर सैनी
नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर माजरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के पति समेत 7 ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा उसकी बहन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़ित भाई में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसके आधार पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रामपुर माजरा गांव निवासी दशरथ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है।

रामपुर माजरा गांव निवासी दशरथ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है। उन्होंने करीब 13 वर्ष पहले अपनी बहन मोनिका की शादी ऊंची दनकौर निवासी प्रमोद नागर के साथ की थी। उनका कहना है की शादी में मिले दहेज से बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। जिसके चलते उसकी बहन को दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। करीब 4 वर्ष पहले आरोपी उसकी बहन को मारपीट कर गांव में छोड़ गई गए थे। तभी से उनकी बहन गांव में रह रही थी। पीड़ित भाई का कहना है कि आरोपियों ने उसके बाद भी उनके गांव में पहुंचकर उनकी बहन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।जिसके चलते 29 अगस्त को उनकी बहन ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जिसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद नागर, ससुर राजवीर, सास कांति, ननद मधु, मंजू, मनीषा और ननदोई अमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *