मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी को युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने एचपीएसईडीसी को युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के दिए निर्देश

शिमला 27 मार्च, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निगम को प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को विदेशों में रोजगार पाने वाले युवाओं के लिए ट्रैक एंड ट्रेस की व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एमिग्रेशन एक्ट, 1983 के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया करवाने तथा विदेशों में रोजगार के लिए श्रमिकों की भर्ती करने को मंजूरी दी गई। इसके लिए निगम विदेश मंत्रालय में प्रोटैक्टर जनरल ऑफ एमिग्रैंट्स, नई दिल्ली के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।निदेशक मंडल ने समग्र शिक्षा अभियान के कार्य को जारी रखने को भी मंजूरी दी।

बैठक में एचपीएसईडीसी में जेओए आईटी के दो पद तथा मल्टी टास्क वर्कर के दो पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव प्रियंका बासु और राखिल काहलों, निदेशक उद्योग यूनुस, सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक एचपीएसईडीसी वीरेंद्र शर्मा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल भी उपस्थित थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img