उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Incident: बाइक इंजन खराब होने पर युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, पुलिस ने बचाई जान

Noida Incident: बाइक इंजन खराब होने पर युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, पुलिस ने बचाई जान

नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक ने बाइक का इंजन खराब होने से नाराज होकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। समय रहते पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, निठारी निवासी Ravi ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से कुछ दिन पहले अपनी बाइक में तेल भरवाया था। आरोप है कि अगले ही दिन बाइक का इंजन खराब हो गया, जिससे वह काफी गुस्से में था।

युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और खराब फ्यूल का आरोप लगाते हुए पैसे वापस मांगने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

गुस्से में आकर युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की धमकी देने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक पर पानी डालकर उसे काबू में कर लिया।

पुलिस ने युवक को समझाया और पेट्रोल पंप संचालक से उसकी बात कराई, जिसके बाद मामला शांत हुआ और युवक अपने घर लौट गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी युवक पर पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और इस तरह के खतरनाक कदम न उठाएं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button