Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Death Case: छात्र हर्षित की मौत में दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

Noida Death Case: छात्र हर्षित की मौत में दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र Harshit Bhatt की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने साफ आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। हर्षित की मां का कहना है कि उनका बेटा तैरना जानता था, ऐसे में वह साधारण तरीके से डूब नहीं सकता। उन्होंने दोस्तों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। नोएडा के एक खाली निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

घटना की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों में पानी और रेत मिली है। हालांकि, बिसरा सुरक्षित रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी सबूतों और परिस्थितियों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपी छात्र भी जांच में सहयोग कर रहे हैं।

इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह सिर्फ हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश? पुलिस अब हर एंगल से जांच कर सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें