Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : प्रेमी की बेवफाई और ब्लैकमेलिंग से आहत युवती ने खाया ज़हर, हुई मौत

Hapur News : जिले में प्रेमी की धोखाधड़ी और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवती ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर किया ब्लैकमेल

मिली जानकारी के अनुसार, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध गाजियाबाद के नाहल गांव निवासी एक युवक से चल रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी से थी परेशान

आरोप है कि जब युवती ने युवक से दूरी बनाने की कोशिश की, तो वह उसे जबरन मिलने के लिए दबाव बनाने लगा और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की ब्लैकमेलिंग और लगातार धोखे से आहत होकर युवती ने ज़हर खा लिया।

अस्पताल में मौत, आरोपी फरार

गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस कर रही जांच, आरोपी की तलाश जारी

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी मोईन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें