Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

उत्तर प्रदेश : मथुरा में पत्नी हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पति और उसका साथी गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा में थाना रिफाइनरी क्षेत्र में 15 दिन पूर्व हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका के पति और उसके शातिर अपराधी दोस्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला 28 दिसंबर 2025 का है, जब थाना रिफाइनरी क्षेत्र के अंतर्गत रांची बांगर से करनावल रोड पर गेहूं के खेत में करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की पहचान अनीता पत्नी राकेश, निवासी फतेहपुरा थाना बलदेव के रूप में हुई।

सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस ने बरेली हाईवे बाईपास के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त ललित उर्फ मंगल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से मृतका के पति राकेश और उसके साथी ललित को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राकेश ने अपने दोस्त ललित के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। 27 दिसंबर की रात दोनों अनीता को रांची बांगर रोड पर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां ललित के जैकेट के कॉलर में लगे फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गेहूं के खेत में फेंककर दोनों फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ललित उर्फ मंगल एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत 19 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मृतका के पति राकेश पर भी हत्या और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस पूरे मामले के सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार, उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, रोहित उज्जवल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें