Noida: फिल्म सिटी क्षेत्र में रजवाहे और कुएं से मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप

Noida: फिल्म सिटी क्षेत्र में रजवाहे और कुएं से मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन फिल्म सिटी के पास गुरुवार दोपहर एक रजवाहे और कुएं से गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई थानों की पुलिस तैनात की गई और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया गया। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया।
ग्रामीणों का दावा है कि फिल्म सिटी परिसर के अन्य कुएं में भी गोवंश के अवशेष पड़े हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षा के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर मामला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर सेक्टर-28 में 21 फरवरी को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित सभा होनी है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा तैयारियां चल रही हैं, तब इस प्रकार की घटना चिंताजनक है। प्रशासन ने इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

