डियर लेडीज, तेजी से झड़ रहे बाल तो हो जाइए सावधान, वरना समीरा रेड्डी की तरह हो जाएंगी Alopecia की शिकार

डियर लेडीज, तेजी से झड़ रहे बाल तो हो जाइए सावधान, वरना समीरा रेड्डी की तरह हो जाएंगी Alopecia की शिकार

Alopecia Areata: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ एलोपेसिया नाम की एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें गंजेपन की समस्या उत्पन्न होती है। यह बीमारी तब सुर्खियों में आई जब 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड में विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को एक थप्पड़ मार दिया, क्योंकि क्रिस ने जेडा के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। इस घटना के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने भी खुलासा किया कि उन्हें भी यही बीमारी है।

समीरा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं यह बीमारी क्या है और इसके संभावित साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं।

समीरा रेड्डी को Alopecia Areata बीमारी

समीरा ने लिखा, “ऑस्कर विवाद ने मुझे मेरी हेयर लॉस बैटल के बारे में बताने को मजबूर कर दिया है। हम सभी की लाइफ में कई चुनौतियां हैं, जिनसे हम लड़ते हैं। बस पॉजिटिव चीजें हील करने की जरूरत महसूस होती है। जब आपको Alopecia Areata होती है तो बाल तेजी से गिरने लगते हैं।”

इमोशनली कमजोर बना देता है एलोपेसिया एरीटा

समीरा ने बताया, “एक महीने में दो जगह से मेरे बालों के बीच खालीपन के पैच बन रहे हैं। इस बीमारी से डील करना मुश्किल है। एरीटा सिर्फ शारीरिक समस्या नहीं है, यह इमोशनल रूप से भी कमजोर कर देती है।” उन्होंने आगे लिखा, “डॉक्टर ने बताया कि बाल वापस भी उग सकते हैं, लेकिन इसका इलाज नहीं है और कोई ठोस कारण नहीं है कि यह क्यों होता है। मुझे यह समस्या 2016 में हुई थी और होम्योपैथी दवाई ली थी। खुशनसीब हूं कि मेरे बाल वापस आ गए हैं।”

एलोपेसिया एरीटा कितनी खतरनाक बीमारी

एलोपेसिया एरीटा एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है, जिसमें बाल गुच्छों में झड़ने लगते हैं। यह बीमारी आमतौर पर महिलाओं में 30-35 साल की उम्र के बाद होती है और इससे सिर के साथ-साथ शरीर के भी बाल गिर सकते हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img