सीईओ ने 25 सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-36 में सोमवार को आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, सतीश पाल, जीएम एसपी सिंह, आरपी सिंह, डीजीएम विजय रावल मौजूद रहे। बैठक में करीब 25 सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में ज्यादातर प्रतिनिधियों ने सीवर, सेक्टरों में वेंडिंग जोन, सड़कों पर अतिक्रमण, पेड़ों की छंटाई न होने आदि मुद्दों को उठाया और बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की। सीईओ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा के कई सेक्टरों से सीवर की शिकायतें मिल रही हैं। सीवर की समस्या के समाधान के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोएडा में सप्लाई होने वाले पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। टीडीएस को कम करने के लिए बारिश के पानी और गंगाजल का मिश्रण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आज आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मिलेंगे और आरडब्ल्यूए द्वारा उठाई गई समस्याओं पर चर्चा करेंगे। आरडब्लूए पदाधिकारी बताएंगे कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ है या नहीं। सीईओ ने आरडब्लूए प्रतिनिधियों से अपने सेक्टर को साफ रखने और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में 7 स्टार प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img