International Women’s Day: दिव्यांग बच्चों ने महिलाओं को भेंट किया हैंड वॉश, समावेशिता का संदेश

International Women’s Day: दिव्यांग बच्चों ने महिलाओं को भेंट किया हैंड वॉश, समावेशिता का संदेश
रिपोर्ट: अजीत कुमार
नोएडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन, सेक्टर 70 ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें संस्था के दिव्यांग बच्चों ने महिलाओं को सम्मानित किया और विशेष रूप से तैयार किया गया हैंड वॉश भेंट स्वरूप प्रदान किया। यह हैंड वॉश बच्चों ने स्वयं, टीम के मार्गदर्शन में तैयार किया था। इस पहल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सम्मान देना ही नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना और समाज में समावेशिता का संदेश देना भी था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वच्छता और हाथ धोने की सही विधि के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विन्सम स्टेप्स की निदेशक पूनम मिश्रा, फिजियोथेरेपिस्ट साक्षी भदोलिया, फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुश्मिता भाटी, विशेष शिक्षिका एलीका रावत, एडमिन हेड कृष्णा यादव और अभिनव सिंह उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि समाज की महिलाएँ अपनी मेहनत, समर्पण और संघर्ष से निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी से तैयार सामग्री भेंट करना समाज में समानता, सहयोग और प्रेरणा का संदेश देता है।





