Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

रॉड और डंडों से पीटा, ईंट फेंकने के विरोध में शुरू हुआ था विवाद

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। जेवर की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर क़स्बे में ईंट फेंकने का विरोध करने पर एक परिवार पर पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की है। इस घटना में पीड़ित पक्ष की 2 महिला समेत तीन लोगों को चोट आई है। घायल अवस्था में सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर शनिवार को 6 लोगों का नामजद करते हुए मामले की शिकायत की है।
पीड़ित पक्ष के धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। उसी दौरान पड़ोस के करीब 6 लोगों ने उनके घर में दीवार के ऊपर से ईंट फ़ेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान परिवार के लोग ईंट के हमले से बाल बाल बच गए। इसके बाद पीड़ित ने बाहर निकाल कर आरोपियों से ईंट फेंकने का विरोध किया तो आरोपियों में एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रोड और डंडे से पीड़ित परिवार के घर में घुसकर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी व बेटी को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए उनकी कार के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिए। बाद में आरोपी आसपास के लोगों को आता देख पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर रात को मामले की शिकायत की। परिवार का कहना है कि अभी पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते परिवार के लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांचकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *