सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध बिजनेसमैन विजय पासी ने वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के कल्याण हेतु पंजाब के राज्यपाल को 1.11 करोड़ रुपये का सौंपा चेक

सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध बिजनेसमैन विजय पासी ने वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के कल्याण हेतु पंजाब के राज्यपाल को 1.11 करोड़ रुपये का सौंपा चेक

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 28 अक्तूबरः समाज के वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करने की एक अनूठी पहल के तहत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मशहूर बिजनेसमैन विजय पासी ने आज यहां पंजाब राजभवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया को 1.11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

पंजाब के राज्यपाल ने बताया कि इस राशि का उपयोग ‘सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज्ड टैलेंटेड यूथ’ के अन्तर्गत पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। ‘सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट ऑफ डिसएडवांटेज टैलेंटेड यूथ’ ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के कक्षा 8वीं और 10वीं के मेधावी छात्रों को नकद छात्रवृत्ति और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित करने हेतु इस पहल की शुरूआत की है।

राज्यपाल ने कहा कि इससे पहले इस साल जुलाई और फरवरी माह में सोसायटी द्वारा 600 विद्यार्थियों को 40 लाख से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी तथा यह क्रम नियमित आधार पर जारी रहेगा।

इन विद्यार्थियों को पंजाब राजभवन का भ्रमण भी कराया जाता है, जिससे वे बेहद उत्साहित होते हैं। इनमें से बहुत से छात्र, खास तौर पर पंजाब के दूरदराज के इलाकों से आने वाले छात्रों को चंडीगढ़ जाने का मौका कभी नहीं मिलता, राजभवन तो दूर की बात है। उनके लिए यह एक अनूठा और यादगार अनुभव होता है, जो उन्हें उनके पूरे छात्र जीवन और उसके बाद भी प्रेरित करता है। वास्तव में, इसy आयोजन से सभी छात्र गौरव का अनुभव करते हैं और अपनी पढ़ाई और जीवन में अच्छा करने के लिए बेहद प्रेरित होते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img