उत्तर प्रदेश : हापुड़ में स्कूल की छुट्टी के दौरान छात्रा की अंगुली गेट में फंसी, मां ने लगाया स्कूल पर ताला

Hapur News : हापुड़ के शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला में स्कूल की छुट्टी के दौरान कक्षा एक की छात्रा की अंगुली गेट में आकर चोटिल हो गई। इस पर आक्रोशित छात्रा की मां ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर ताला खुलवाया।

सोमवार को शिवगढ़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला में अवकाश के दौरान स्कूल के गेट बंद किए जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल की कक्षा एक की छात्रा फायजा की अंगुली गेट में आ गई। इस पर बच्ची की चीख निकल गई, किसी तरह उसकी अंगुली बाहर निकाली गई। शिक्षकों ने बच्ची के अंगुली पर तेल और हल्दी लगाकर किसी तरह उसे शांत किया। बाहर दुकान से चॉकलेट दिलाकर उसे घर भेज दिया।

रोते बिलखते बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन बिफर गए। बच्ची की मां स्कूल आई, लेकिन तब तक शिक्षक स्कूल बंद कर जा चुके थे। इस पर बच्ची की मां फिर से घर गई और स्कूल के गेट पर ताला लगाकर लोहे की चैन बांध दी। इस दौरान स्कूल के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह स्कूल का ताला खुलवाया। हालांकि, स्कूल परिसर के अंदर बच्चे नहीं थे। घायल बच्ची के पिता शफीक का कहना था कि शिक्षक बच्ची के चोटिल होने पर यदि उन्हें सूचना दे देते या बच्ची को घर ले आते तब कोई बात ही नहीं थी। दर्द से बिलखती बच्ची को ऐसे ही घर भेज दिया गया, उसे चिकित्सक के यहां तक भी लेकर नहीं गए।

प्रधानाध्यापक डोली अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्ची की अंगुली गेट में आ गई थी। उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी। बच्ची भी शांत हो गई थी, इसलिए अन्य बच्चों के साथ उसे घर भेज दिया। बीएलओ में ड्यूटी लगी है, एसडीएम कार्यालय से लगातार फोन आ रहे थे। इसलिए अवकाश के बाद सभी शिक्षक बीएलओ कार्य करने चले गए थे।

बीएसए रीतु तोमर ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। एबीएसए मनोज गुप्ता को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। शिक्षकों से भी वार्ता की है, स्कूल के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img