Delhi: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया, जर्जर भवन को लेकर दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

Delhi: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा किया, जर्जर भवन को लेकर दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

राजधानी में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्वी दिल्ली के कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। अपने दौरे की शुरुआत से पहले उन्होंने पांडव नगर स्थित नीलम माता मंदिर में माथा टेका और फिर सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय, पॉकेट बी, मयूर विहार फेस-2, पटपड़गंज विधानसभा स्थित स्कूल पहुंचे।

दौरे के दौरान आशीष सूद ने स्कूल की स्थिति का जायज़ा लिया और भवन की जर्जर हालत देखकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मौके पर बातचीत की और डेंजर ज़ोन में चल रही कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल को जल्द से जल्द दूसरी सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए।

शिक्षा मंत्री ने स्कूल में वितरित होने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की। चूंकि मंगलवार के दिन उनका व्रत था, इसलिए उन्होंने अपने साथ मौजूद रवि नेगी को मिड डे मील का स्वाद चखने के लिए कहा। रवि नेगी ने खाने की गुणवत्ता पर संतोष जताया। मीडिया से बात करते हुए आशीष सूद ने कहा कि उन्हें पिछली सरकारों की कमियां गिनाने में रुचि नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य काम करना है। उन्होंने कहा, “कुछ सरकारों ने स्कूलों को रोल मॉडल बनाने का दावा किया था, हम उन सभी स्कूलों को वास्तव में रोल मॉडल बनाकर दिखाएंगे।”

इस दौरे से स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार की नई शिक्षा टीम स्कूलों की स्थिति को लेकर सतर्क है और सुधार की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। आने वाले समय में ऐसे और निरीक्षणों की उम्मीद की जा रही है ताकि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img