उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा में 200 से ज्यादा कार चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Noida: नोएडा में 200 से ज्यादा कार चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
प्रोग्रामर से खोलते थे लॉक, जीपीएस हैमर लगाकर ले जाते थे गाड़ियां

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में सक्रिय था और अब तक 200 से अधिक कारों की चोरी कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार कारें भी बरामद की हैं।
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरोह के सदस्य चोरी से पहले इलाके की रेकी करते थे। इसके लिए वे सलेटी रंग की टैक्सी का इस्तेमाल करते थे और रात के समय चालक बदल-बदल कर अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। जहां वाहन चोरी करना आसान लगता, वहीं वारदात को अंजाम दिया जाता था।
रेकी के बाद तय समय पर पहुंचकर आरोपी प्रोग्रामर की मदद से कार का लॉक खोलते थे। चोरी के तुरंत बाद कार में जीपीएस हैमर लगा दिया जाता था, जिससे वाहन का जीपीएस सिस्टम काम करना बंद कर देता था और पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाती थी।
पूछताछ में सामने आया कि चोरी की गई कारों को आरोपी राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों में ऑन डिमांड बेचते थे। जो गाड़ियां नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे अलग कर दिल्ली के ऑटो पार्ट्स बाजारों में बेच दिए जाते थे। इससे मिली रकम को सभी आरोपी आपस में बांट लेते थे।
एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि यह गिरोह साल 2013 से लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था और लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संभल निवासी समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा और सलीम, दिल्ली निवासी आजाद, जोधपुर निवासी मोहसिन और फैसल के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना समीर बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ दिल्ली और नोएडा में 14 मुकदमे दर्ज हैं। आजाद के खिलाफ 38, सलीम के खिलाफ 7, दूसरे सलीम के खिलाफ 4, मोहसिन और फैसल के खिलाफ 3-3 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी पांचवीं से नौवीं कक्षा तक पढ़े-लिखे हैं। इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने वाली सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम को डीसीपी नोएडा ने 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players