Jewar accident: जेवर में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व प्रधान पति की मौत से गांव में शोक की लहर

Jewar accident: जेवर में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व प्रधान पति की मौत से गांव में शोक की लहर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के मेवला गोपालगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान पति की मौत हो गई। घने कोहरे के बीच मार्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय सुखबीर सिंह तालान को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनका सिर वाहन के नीचे कुचल गया, जिससे मौके पर ही उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई।
मृतक के पुत्र नरेंद्र सिंह तालान ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह सुबह पैदल अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेवर-टप्पल मार्ग पर अचानक पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने सुखबीर सिंह को घायल अवस्था में देखा और पहचान कर तत्काल जेवर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
बताया गया है कि सुखबीर सिंह तालान की पत्नी राजबीरी देवी गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी थीं, जिनका लगभग दस वर्ष पूर्व निधन हो गया था। सुखबीर सिंह गांव में एक सरल, मिलनसार और निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से मेवला गोपालगढ़ सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग और परिचित उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img