उत्तर प्रदेशराज्य

Noida: नोएडा में सर्दी-ज़ुकाम के मरीजों में 10% की बढ़ोतरी, अस्थमा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा

Noida: नोएडा में सर्दी-ज़ुकाम के मरीजों में 10% की बढ़ोतरी, अस्थमा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा

नोएडा के अस्पतालों में ठंड और बदलते मौसम के बीच सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या पहले की तुलना में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंडी हवाओं और प्रदूषण की वजह से लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

फिजिशियन डॉ. प्रदीप शैलत ने बताया कि बृहस्पतिवार को केवल सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 310 मरीज ओपीडी में पहुंचे। बच्चों के मरीजों का आंकड़ा इससे अलग है, जो विशेष चिंता का विषय है। डॉ. शैलत ने चेतावनी दी कि ठंडी हवाओं के कारण अस्थमा के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है और कई लोग अस्थमा अटैक के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों ने लोगों से सलाह दी कि वे गर्म कपड़े पहनें, ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और संतुलित आहार लें। दोपहर 2 बजे ओपीडी बंद होने के बाद भी इमरजेंसी में लगातार सर्दी और जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं।

सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लेकिन जिला अस्पताल में पिछले एक साल से कार्डियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण इन मरीजों को फिजिशियन के पास भेजा जा रहा है और कई को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि इस स्थिति के बारे में शासन को पहले ही अवगत करा दिया गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button