Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मां चंडी जी की पालकी यात्रा का भक्तों ने किया स्वागत, भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नवरात्र के शुभ अवसर पर मां चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से शुरू हुई और यह यात्रा सत्तीवाड़ा होते हुए गांधी गंज, और जवाहर गंज पहुंची। इस पवित्र यात्रा में मां चंडी महारानी की पालकी का भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर मां के प्रति अपनी भक्ति अर्पित की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिसके बाद पालकी यात्रा पुनः श्री चंडी धाम पर विश्राम के साथ संपन्न हुई।

आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साह दिखा

इस दौरान मां चंडी महारानी के भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच भक्तों ने जमकर नृत्य किया। जिसने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया। पालकी यात्रा के दौरान भक्तों की भीड़ ने मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साह दिखाया। भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और समर्पण का प्रदर्शन किया। यात्रा के मार्ग में हर ओर मां के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण में एक अलौकिक ऊर्जा का संचार हुआ। यह यात्रा भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और उत्सव का एक अनुपम संगम साबित हुई।

यह रहे मौजूद

इस दौरान पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल सहित विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, संजय अग्रवाल, देवेश शर्मा, मनु गर्ग, हर्ष शर्मा, अखिल अग्रवाल, अनुज सिंहल, दीपेश गर्ग, महेश टियाला, आकाश जिंदल, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, कुश शर्मा, चिराग गोयल, रमन शर्मा, और मोहित गोयल जैसे प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इन सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें