Noida: नोएडा में नीम का हरा पेड़ काटने का मामला, तीन गिरफ्तार

Noida: नोएडा में नीम का हरा पेड़ काटने का मामला, तीन गिरफ्तार

नोएडा के ग्रेटर नोएडा इलाके में सेक्टर-33 के पास हरा नीम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने गांव के चौकीदार हरिश्चंद्र की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिब निवासी पलवल, फरमान और आकिल निवासी गांव नगला हांडा, जेवर के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुरादगढ़ी गांव के पास सेक्टर-33 में अवैध पेड़ कटान की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब आरोपियों ने पुलिस को देखा, तो पांचों भागने लगे। इस दौरान तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि सलमान और अजहरुद्दीन उर्फ अजय मौके से फरार हो गए।

कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 4 और 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही, दो अन्य फरार आरोपियों की खोज जारी है। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध पेड़ कटान पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img