उत्तर प्रदेशराज्य

Parthala Bridge Noida: कार सवार युवकों की अश्लील हरकत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Parthala Bridge Noida: कार सवार युवकों की अश्लील हरकत, दोनों आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। पर्थला पुल के पास कार सवार युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अश्लील इशारे करने और पीछा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

वीडियो में दो युवक महिलाओं की कार के पास आपत्तिजनक इशारे करते और फ्लाइंग किस देते नजर आए। महिलाओं ने असुरक्षा महसूस करते हुए कार के भीतर ही खुद को सुरक्षित रखा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित कुमार निवासी आजमगढ़ (वर्तमान पता सेक्टर-135 नोएडा) और अभिषेक निवासी मैनपुरी हैं। उनकी कार एमजी हेक्टर (UP 75 AH 3565) को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button