Amit Shah Rally Cancel: अमित शाह का नोएडा दौरा हुआ रद्द, मोसम खराब होने के चलते नहीं पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री
रिपोर्ट: अमर सैनी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। सेक्टर-33 ए में शिल्पहाट के सामने मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गौतमबुद्ध नगर प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट साधने के लिए चुनावी जनसभा करने वाले थे।
नोएडा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा प्रास्तावित थी, लेकिन अचानक से हुए मौसम परिवर्तन से व्यवस्था बिगड़ गई। बिगड़े मौसम की वजह से अमित शाह का दौरा निरस्त कर दिया गया। पूरे नोएडा में ऐसी धूल भरी आंधी कि अमित शाह को भी रद्द करनी पड़ी रैली। साथ ही अमित शाह ने जनता से माफी मांगते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की अपील की।






पाठकों की राय