Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Cancer Awareness: गौतम बुद्ध विवि में कैंसर जागरूकता के लिए मैराथन, 1400 धावकों ने भरी हुंकार

Cancer Awareness, Run to Save Life, Gautam Buddha University,

Cancer Awareness: गौतम बुद्ध विवि में कैंसर जागरूकता के लिए मैराथन, 1400 धावकों ने भरी हुंकार

नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित “Run to Save Life” मैराथन ने समाज में स्वास्थ्य और जीवन की अहमियत पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह मैराथन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (जिम्स) और अस्तित्व फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 1400 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ संदेश दिया।

मैराथन में पैरालंपिक पदक विजेता वरुण सिंह भाटी, पैरा एथलीट और दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता स्वर्णा राज, और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं बल्कि समाज में संवेदनशीलता और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त अभियान है।

प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया कि समय पर जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावी रूप से मुकाबला किया जा सकता है। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. चंदर के सिंह, जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की अधिष्ठाता डॉ. धन लक्ष्मी, और डॉ. सीमा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें