आतंकी हमले में बंधक वीवीआईपी व अन्य को सेना ने कराया मुक्त

नई दिल्ली/कोलकाता, 21 नवम्बर : भारत में आतंकी हमले के दौरान विशिष्ट जनों से लेकर आम लोगों और देश की विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नौसेना ने वीरवार को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान विजिल-24 के तहत सामरिक शक्ति व समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान भारतीय नौसेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारतीय सेना और विक्टोरिया मेमोरियल प्रबंधन ने अपने निर्बाध समन्वय के जरिये नकली खतरे को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। साथ ही वीवीआईपी और अन्य बंधकों को सुरक्षित रूप से बचाने में कामयाबी हासिल की और तत्परता के साथ सामान्य स्थिति को बहाल किया। इस मॉक ड्रिल के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर स्नाइपर टीमों को तैनात किया गया था।

वहीं, विक्टोरिया मेमोरियल प्रबंधन ने सुरक्षा बलों को वास्तविक समय में साइट लेआउट प्लान, सुरक्षा प्रणालियों की जानकारी और रसद मुहैया कराकर ऑपरेशन को और सुविधाजनक बनाने में मदद की। जिससे सुरक्षा बलों को सार्वजनिक सुरक्षा और विरासत संपत्ति को कम से कम नुकसान के साथ युद्धाभ्यास की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद मिली।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img