उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: प्रेमिका और उसके भाइयों की गिरफ्तारी, होली के दिन प्रेमी की गोली मारकर हत्या

Noida Crime News: प्रेमिका और उसके भाइयों की गिरफ्तारी, होली के दिन प्रेमी की गोली मारकर हत्या

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में होली के दिन हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमिका और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने के बाद भी जब प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल ने इनकार कर दिया तो प्रेमिका के भाइयों ने उसकी पत्नी के सामने ही उसे गोली मार दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने लब्बु उर्फ लोकेन्द्र सोलंकी, निखिल सोलंकी और प्रिया सिंह पुत्री सुभाष सोलंकी को पर्थला डूब क्षेत्र के कब्रिस्तान सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फ्रॉन्क्स कार, एक .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में शामिल एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आईवीवाई काउंटी सोसाइटी के मार्केट क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल को गोली मार दी और इसके बाद अपनी कार से फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच में सामने आया कि साहिल सिंघल सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। करीब चार साल पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली प्रिया सोलंकी से हुई थी। प्रिया नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

पुलिस का कहना है कि कुछ समय बाद प्रिया साहिल पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन साहिल पहले से शादीशुदा होने के कारण उससे दूरी बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर प्रिया ने अपने भाइयों के साथ मिलकर साहिल से बात करने की योजना बनाई।

होली के दिन प्रिया अपने भाई निखिल सोलंकी, लोकेन्द्र उर्फ लब्बु सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ कार से आईवीवाई काउंटी सोसाइटी पहुंची। उन्होंने होली मिलने के बहाने सोसाइटी में प्रवेश किया। साहिल ने उन्हें पहचान कर सोसाइटी में अंदर आने दिया और वे सीधे उसके फ्लैट पर पहुंच गए।

फ्लैट पर पहुंचने पर उन्हें साहिल की मां सीमा सिंघल मिलीं, जिन्होंने बताया कि साहिल अपनी पत्नी के साथ भूतल पर होली खेल रहा है। इसके बाद सभी आरोपी सीधे नीचे पहुंचे और वहां साहिल से बातचीत शुरू की। इसी दौरान प्रिया ने एक बार फिर साहिल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन साहिल ने साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही प्रिया के भाई निखिल सोलंकी ने अवैध पिस्टल निकालकर साहिल पर फायर कर दिया। गोली लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना उसकी पत्नी के सामने हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players