Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में सपा नेता और RWA अध्यक्ष क्व बीच हुई हाथापाई, CCTV फुटेज वायरल

Noida: नोएडा में सपा नेता और RWA अध्यक्ष क्व बीच हुई हाथापाई, CCTV फुटेज वायरल

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 82 में समाजवादी पार्टी के नेता और RWA अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने उन पर लात-घूंसों की बौछार कर दी। इस मारपीट की पूरी घटना मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब सेक्टर में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने राघवेंद्र दुबे पर हमला कर दिया और जमकर लात-घूंसे बरसाए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए।

सूचना मिलते ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को हिरासत में लेने की पुष्टि की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें