Greater Noida Crime: गाली गलौच का विरोध करने पर परिवार पर हमला, महिला समेत तीन घायल
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब गाली गलौच का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फलैदा गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात उनके भाई की पत्नी शिवाका अपने परिवार के सदस्यों दुष्यंत और दक्ष के साथ भैंस लेकर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही राजू, लखन, सुभाष और एक अन्य व्यक्ति ने बिना किसी कारण गाली गलौच शुरू कर दी।
जब शिवाका और उनके साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए और मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में शिवाका, दुष्यंत और दक्ष घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ


