उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Crime: नोएडा में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक और अवैध हथियार बरामद

Noida Crime: नोएडा में दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 चोरी की दोपहिया वाहन और दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-24 थाना पुलिस की टीम सेक्टर-22 के एफ ब्लॉक के पास रात्रि गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। जांच के दौरान जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, वह भी चोरी की पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासगंज के कच्छेला शालीमपुर गांव निवासी दीपक और बुलंदशहर जिले के कस्बा औरंगाबाद निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दोनों मिलकर दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में रेकी करते थे। भीड़भाड़ वाले इलाकों और घरों के बाहर खड़ी बाइकों को मौका देखकर चोरी कर लेते थे।

चोरी के बाद आरोपी बाइक को तुरंत बेचने के बजाय सेक्टर-54 के जंगलों में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। जरूरत पड़ने पर इन बाइकों को सस्ते दामों पर जरूरतमंद लोगों को बेच देते थे। बाइक बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बराबर बांटकर अपने शौक पूरे करते थे। चोरी के दौरान किसी विरोध या खतरे की स्थिति से निपटने के लिए आरोपी अपने पास चाकू रखते थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक के खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सतेंद्र के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने और किन-किन जगहों पर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी की गई बाइकों को किन लोगों को बेचा गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी और खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players