Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Adarsh Nagar Murder: दिल्ली के आदर्श नगर में गाली गलौज रोकने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Adarsh Nagar Murder Delhi

Adarsh Nagar Murder: दिल्ली के आदर्श नगर में गाली गलौज रोकने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और हत्याएं अब आम होती जा रही हैं। ताजा मामला उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। आदर्श नगर के लालबाग इलाके में 50 वर्षीय व्यक्ति बिहारी लाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गली में कुछ युवक गाली गलौज कर रहे थे और बिहारी लाल ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवकों ने गुस्से में आकर बिहारी लाल पर कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बिहारी लाल को स्थानीय लोग तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बिहारी लाल एक मेहनतकश व्यक्ति थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की आपराधिक घटनाएं अब आम हो गई हैं और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस की सख्ती की कमी के कारण अपराधियों में डर नहीं रह गया है। वारदात की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस के साथ एसीपी जहांगीरपुरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक एक आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बिहारी लाल की कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था और अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें