राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: नोएडा में अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार, ₹50 लाख का गांजा बरामद

Noida Crime: नोएडा में अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार, ₹50 लाख का गांजा बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग ₹50 लाख मूल्य का गांजा, तीन मोटरसाइकिल और हाई क्वालिटी OG फ्लेवर बरामद किया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और गांजे की आपूर्ति थाईलैंड व शिलांग से अलग-अलग ब्रांड में मंगवाकर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में करता था।

बरामद माल में OG (ओरिजनल गांजा) के साथ-साथ मैंगो फ्लेवर OG जैसी दुर्लभ किस्में भी शामिल हैं, जो खास तौर पर युवाओं को निशाना बनाने के लिए सप्लाई की जाती थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पीजी, कॉलेज स्टूडेंट्स और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों तक भी यह गांजा पहुंचा रहे थे। गिरोह सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैट एप्स के जरिए ऑर्डर लेते थे और बाइक से डिलीवरी करते थे ताकि ट्रेस न हो सकें।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब इनकी सप्लाई चेन, नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि नोएडा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को ऐसे गिरोह या नशा बेचने वालों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

>>>>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players