Noida OTS scheme: ओटीएस योजना के दूसरे चरण में जिले के 700 उपभोक्ताओं को राहत, विद्युत निगम को 20 लाख से अधिक का राजस्व

Noida OTS scheme: ओटीएस योजना के दूसरे चरण में जिले के 700 उपभोक्ताओं को राहत, विद्युत निगम को 20 लाख से अधिक का राजस्व

नोएडा में विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल से राहत देने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रविवार को विद्युत निगम द्वारा जिले में 24 से अधिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें करीब 700 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ उठाया। इन शिविरों के माध्यम से निगम को 20 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद ने बताया कि चार जनवरी से ओटीएस योजना का दूसरा चरण लागू किया गया है। इस चरण के तहत केवल शिविरों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि बकायेदार उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर भी योजना की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। रविवार को दादरी क्षेत्र में आठ, जेवर में आठ और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आठ शिविर लगाए गए थे।
इन शिविरों में पहुंचे उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को ब्याज राशि पर शत-प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि मूल बकाया राशि पर 20 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। इसके अलावा बिजली चोरी से जुड़े मामलों में लगाए गए जुर्माने पर भी 45 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जा रही है, जिससे ऐसे मामलों में फंसे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है।
अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में जिले के करीब 15 हजार उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। पहले चरण के दौरान विभाग को लगभग 33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। विद्युत निगम का मानना है कि दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता आगे आएंगे, जिससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि विभाग की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img