राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: नोएडा में प्लॉट की दीवार तोड़ने पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में प्लॉट की दीवार तोड़ने पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में तिगरी गांव में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन नवंबर को आरोपियों ने एक प्लॉट की दीवार तोड़ने और गाली-गलौज का बदला लेने के लिए एक युवक पर हमला किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कार, एक बाइक और 5 डंडे बरामद किए हैं। अभी आरोपियों के तीन से अधिक साथी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे गौरव यादव तिगरी गांव में घर पर बैठा था। उसका दोस्त लव कुमार भी साथ था।

अरोप है कि सचिन बैंसला निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली अपने दोस्तों के साथ कार में आकर मारपीट शुरू कर दी। गौरव बीचबचाव करने गए तो उन पर भी हमला किया गया और गोली चली, जो गौरव के पैर में लगी। घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मूलरूप से बिहार निवासी लव कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने गौरव के भाई जसवीर की शिकायत पर सचिन बैंसला, नीतीश गुर्जर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी सचिन ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया। शनिवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश भाटी (दल्लूपुरा, दिल्ली), संजय (जीडीए कॉलोनी, गौड़-सिटी-2), पंकज बाल्मिकी (खेरली हाफिजपुर), अभिषेक भाटी और रितिक भाटी (चक्रसैनपुर, दादरी) के रूप में हुई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players