Noida Green Transport: यमुना सिटी बनेगी देश की दूसरी ‘हाइड्रोजन सिटी’, बसों से निकलेगी सिर्फ पानी की भाप

Noida Green Transport: यमुना सिटी बनेगी देश की दूसरी ‘हाइड्रोजन सिटी’, बसों से निकलेगी सिर्फ पानी की भाप

लेह-लद्दाख के बाद यमुना सिटी में हाइड्रोजन बस सेवा, 15 नवंबर से होगी शुरुआत
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही यमुना सिटी में एक नई सौगात मिलने वाली है। अब सफर होगा लग्जरी, शांत और प्रदूषणमुक्त। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में देश की पहली ग्रीन लग्जरी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जो पूरी तरह हाइड्रोजन ईंधन पर चलेगी। इस परियोजना को यमुना प्राधिकरण बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है।

लेह-लद्दाख के बाद यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसें
लेह-लद्दाख के बाद यमुना सिटी देश का दूसरा शहर होगा जहां हाइड्रोजन बसें चलेंगी। यह परियोजना नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शहर को ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल के रूप में विकसित करना है।

शुरुआत में तीन लग्जरी एसी बसें सड़क पर उतरेंगी। हर बस में 45 सीटें होंगी और एक बार ईंधन भरने पर ये लगभग 600 किलोमीटर तक यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि इन बसों से न धुआं निकलेगा और न ही कोई कार्बन उत्सर्जन होगा; केवल पानी की भाप निकलेगी, जो वातावरण को प्रदूषित नहीं करेगी।

15 नवंबर से शुरू होगी सेवा
एनटीपीसी की ओर से पहले हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन का ट्रायल पूरा किया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर से बस सेवा औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी। यह पहल एनटीपीसी के ‘ग्रीन एनर्जी मिशन’ का हिस्सा है, जो देशभर में स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषणमुक्त परिवहन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

गंदे पानी से तैयार होगा हाइड्रोजन ईंधन
इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बसों में इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोजन ईंधन शोधित गंदे पानी से तैयार किया जाएगा। ईंधन भरने और रखरखाव की जिम्मेदारी एनटीपीसी की होगी, जबकि बसों के ड्राइवर और परिचालन की व्यवस्था यमुना विकास प्राधिकरण करेगा।

यमुना क्षेत्र ग्रीन ट्रांसपोर्ट हब के रूप में उभरेगा
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सड़क, एक्सप्रेसवे और हाईवे से जोड़ने की योजना पहले से ही चल रही है। अनुमान है कि आने वाले समय में यहां यातायात का दबाव नोएडा और ग्रेटर नोएडा से अधिक होगा। ऐसे में हाइड्रोजन बसें पर्यावरण की रक्षा करेंगी और यात्रियों को प्रदूषणमुक्त, शांत और आरामदायक सफर उपलब्ध कराएंगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img