उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Betting Racket: नोएडा की हाइराइज सोसाइटी में मिनी कंट्रोल रूम बनाकर T20 वर्ल्ड कप पर सट्टा, पांच गिरफ्तार

Noida Betting Racket: नोएडा की हाइराइज सोसाइटी में मिनी कंट्रोल रूम बनाकर T20 वर्ल्ड कप पर सट्टा, पांच गिरफ्तार

नोएडा में क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने हाइराइज सोसाइटी के एक फ्लैट में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे और फ्लैट को मिनी कंट्रोल रूम की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-113 इलाके की एक हाइराइज सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लिया था। इसके बाद यहां से क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। फ्लैट के अंदर कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से पूरा सेटअप तैयार किया गया था, जिससे देश के अलग-अलग स्थानों पर बैठे लोगों से सट्टा लगवाया जा सके।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग क्रिकेट मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टेबाजी करवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापेमारी की। छापे के समय आरोपी भारत और इंग्लैंड के मैच पर लाइव सट्टा चला रहे थे। सट्टेबाजी के लिए आरोपी ZOOM ऐप और ZOOM ऑडियो के जरिए लोगों से संपर्क कर रहे थे और फोन कॉल के माध्यम से भी दांव लगवाए जा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गैंग के सरगना विनय सहगल, नवदीप, राजीव शर्मा, सलिल सेठ और देव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये लोग मोबाइल ऐप, इंटरनेट कॉल और फोन के जरिए अलग-अलग लोगों से संपर्क कर मैच के हर ओवर और गेंद पर सट्टा लगवा रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट, 32 मोबाइल फोन और एक प्रिंटर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इतने अधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल अलग-अलग नंबरों और फर्जी आईडी के जरिए सट्टेबाजी के नेटवर्क को संचालित करने के लिए किया जा रहा था। इन उपकरणों में सट्टे का पूरा रिकॉर्ड और हिसाब-किताब भी रखा जाता था।

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह सट्टेबाजी का नेटवर्क केवल नोएडा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य शहरों तक फैला हो सकता है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से डाटा खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के जरिए कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और सट्टेबाजी से जुड़े पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की कोशिश की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players