Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Aizawl Railway Network: मिजोरम की राजधानी आइज़ोल पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से होगी जुड़ी, बैराबी-सैरांग नई लाइन परियोजना सितंबर तक होगी पूरी

Aizawl Railway Network: मिजोरम की राजधानी आइज़ोल पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से होगी जुड़ी, बैराबी-सैरांग नई लाइन परियोजना सितंबर तक होगी पूरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश के हर कोने को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयास कर रही है और अब इस दिशा में एक बड़ा कदम मिजोरम में उठाया गया है। मिजोरम की राजधानी आइज़ोल जल्द ही पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रही है। बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है और इसका उद्घाटन इस साल सितंबर में होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया था। नॉर्थन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार बैराबी-सैरांग नई लाइन रेलवे परियोजना 51.38 किलोमीटर लंबी है और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस परियोजना में 12.85 किलोमीटर लंबाई वाली 48 सुरंगें और 142 पुल बनाए गए हैं।

इनमें से सबसे खास पुल संख्या 196 है, जो 114 मीटर की ऊंचाई के साथ भारत का दूसरा सबसे ऊंचा घाट पुल है। यह पुल कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ऊंचा है और इसे इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना कहा जा रहा है। रेलवे ने इस मार्ग की सुरंगों को मिजोरम की स्थानीय कलाकृतियों और संस्कृति से सजाया है, जिससे यह न केवल एक तकनीकी बल्कि सांस्कृतिक धरोहर भी बन गया है। परियोजना को चार चरणों में पूरा किया गया और जून 2025 में इसे सीआरएस से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब इसके संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

इस उपलब्धि के साथ मिजोरम चौथा पूर्वोत्तर राज्य बन गया है, जिसकी राजधानी सीधे भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से मिजोरम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। यह नई रेल लाइन न केवल राजधानी आइज़ोल को देश के बाकी हिस्सों से सीधे जोड़ेगी बल्कि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की यात्रा को पहले से अधिक सुविधाजनक और कुशल बना देगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें