उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा-ग्रेनो में आएगी आईटी भूखंड योजना

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। आईटी कंपनियों को ग्रेटर नोएडा में निवेश करने का मौका मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आईटी सेक्टर के लिए भूखंडों की योजना लाने जा रहा है। इसके लिए सेक्टर टेक्जोन और नॉलेज पार्क-5 में जगह चिह्नित कर ली गई है। इस महीने योजना शुरू कर दी जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक आईटी भूखंडों की योजना में 1,4, 10 और 20 एकड़ के कुल पांच भूखंड होंगे। 10-10 एकड़ के दो, 20 एकड़ का एक भूखंड सेक्टर टेक्जोन और एक एकड़ और चार एकड़ के 1-1 भूखंड सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में होंगे।

अधिकारी के मुताबिक आईटी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश करने की इच्छा जताई है। इससे संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसको देखते हुए फिलहाल पांच बड़े भूखंडों की योजना शुरू करने की तैयारी चल रही है। बड़ी कंपनियों के आने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं, उद्योगों के लिए भी 39 भूखंडों की योजना शुरू की गई थी। इससे भी भारी भरकम निवेश आने की संभावना है।

नोएडा में भी आएगी योजना
इसके अलावा नोएडा में भी औद्योगिक भूखंडों की लाई योजना के तहत आवंटन प्रक्रिया होने के साथ नए भूखंड आएंगे। वहीं सेक्टर-164 में छह आईटी व आइटीईएस भूखंडों की योजना आने जा रही है। इसके लिए सेक्टर में चल रहा जमीन विवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जिसके बाद यहां आने वाले भूखंड 6 हजार वर्गमीटर तक के होंगे। जिनका आवंटन यूनी फाइड पॉलिसी के तहत किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img